
भारत को उसकी धरती पर हराने के लिए पूर्व दिग्गज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को दिया जीत का मंत्र।
IND vs AUS Test Series : भारतीय टीम को उसकी धरती पर हराने के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने पैट कमिंस को जीत का मंत्र दिया है। मार्क टेलर ने कहा है कि वह भारत दौरे के अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल करें। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को फरवरी-मार्च में भारत के दौरे पर जाना है। मेजबान टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब उसके पास सिडनी टेस्ट में भारत दौरे को देखते हुए विभिन्न विकल्पों को आजमाने का सुनहरा मौका है।
ज्ञात हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 182 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। अब स्टार्क और कैमरून की जगह ऑस्ट्रलिया ने मैथ्यू रेनशॉ और एश्टन एगर को बुलाया है। एगर के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के साथ जोड़ी बनाने की उम्मीद है।
'ऑस्ट्रेलिया को पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल करते देखना चाहूंगा'
टेलर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास सिडनी टेस्ट में कुछ चीजों को आजमाने का मौका है। मैं जानता हूं कि लोग कहेंगे कि टेस्ट मैच में प्रयोग मत करो, लेकिन कैमरून ग्रीन नहीं खेल रहे हैं। इसलिए मैं एलेक्स कैरी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते और ऑस्ट्रेलिया को पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल करते देखना चाहूंगा।
यह भी पढ़े - इस साल क्रिकेट से लेकर हॉकी में होगा धमाल, पढ़ें बड़े इवेंट्स की पूरी लिस्ट
'बॉल से अटैक करें'
टेलर के हवाले से वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की कमजोर बल्लेबाजी लाइन अप ऑस्ट्रेलिया को पांच गेंदबाजों को आजमाने का मौका दे सकती है। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप बॉल से अटैक करें और पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ पर्याप्त रन बनाएं।
यह भी पढ़े - भारत को तगड़ा झटका, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेगा ये नंबर वन खिलाड़ी
Published on:
1 Jan 2023, 3:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.