scripthappy new year 2023 india will participate in biggest events hockey and cricket in year 2023 | Happy New Year 2023 : इस साल क्रिकेट-हॉकी में होगा धमाल, देशवासियों को मिल सकती हैं ढेरों खुशियां | Patrika News

Happy New Year 2023 : इस साल क्रिकेट-हॉकी में होगा धमाल, देशवासियों को मिल सकती हैं ढेरों खुशियां

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2023 11:26:00 am

Submitted by:

lokesh verma

Happy New Year 2023 : इस साल क्रिकेट और हॉकी में बड़ा धमाल देखने को मिलेगा। साल 2023 भारत आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप, महिला टी20 वर्ल्ड कप और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप समेत कई बड़े इवेंट में हिस्सा लेगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास विश्व चैंपियन बनकर दुनिया में अपना दबदबा कायम करने के साथ फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के बेहतरीन मौके हैं।

india.jpg
इस साल क्रिकेट-हॉकी में होगा धमाल, देशवासियों को मिल सकती हैं ढेरों खुशियां।
Happy New Year 2023 : साल 2022 में खेले गए फीफा फुटबॉल विश्व कप ने एक बार फिर दिखा दिया कि खेल किस तरह लोगों को एकजुट करते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इस कड़ी में अब साल 2023 भी बेहद खास बन सकता है। इस साल भारत में पुरुष हॉकी और आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप खेले जाने हैं। क्रिकेट भारतीयों की रग-रग में बसता है तो हॉकी इस देश की आत्मा है। ऐसे में इन दोनों खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के पास विश्व चैंपियन बनकर अपना दबदबा कायम करने और प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का बेहतरीन मौका है। आइये देखें इस साल कौन-कौन से बड़े खेल इवेंट हाेने वाले हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.