scriptFormer Delhi batsman Milind Kumar retires from Indian cricket | 30 वर्षीय मिलिंद कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, अब अमरीका के लिए खेलेंगे क्रिकेट | Patrika News

30 वर्षीय मिलिंद कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, अब अमरीका के लिए खेलेंगे क्रिकेट

Published: Aug 22, 2021 05:44:25 pm

30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी मिलिंद कुमार ने अमरीका के लिए खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

milind_kumar.jpg

अमरीका में क्रिकेट का क्रेज चरम पर है।इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई भारतीय खिलाड़ी जिनकों भारत में कम मौके मिले हैं। वे नए अवसरों की तलाश में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमरीका शिफ्ट हो रहे हैं। हाल ही में उन्मुक्त चंद, मनन शर्मा और अब मिलिंद कुमार ने भारतीय क्रिकेट से सन्यास लेकर अमरीका से खेलने का निर्णय लिया है। इससे पहले समित पटेल भी अमरीका शिफ्ट हो चुके हैं। भारत से नहीं बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी खेलने के लिए अमरीका शिफ्ट हो रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.