22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS AUS: पर्थ टेस्ट के लिए इस भारतीय स्पिनर पर गौतम गंभीर ने जताया भरोसा, टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर आया यह अपडेट 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेलेगी। तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर भारतीय टीम एक स्पिनर के साथ मुकाबले में उतर सकती है। स्पिनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में अनुभव को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन को तरजीह मिल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 20 Nov 2024, 4:01 PM IST

India vs Australia Perth Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेलेगी। इस मैदान को तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। ऐसे इस मैदान पर स्पिनरों की भूमिका बेहद सीमित हो जाती है। इसी वजह से भारतीय टीम भी पहले टेस्ट मैच में सिर्फ एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को पर्थ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के एकमात्र स्पिनर के तौर पर चुना जा सकता है।

पढ़े:IND vs AUS 1st Test: शुभमन गिल खेल सकते हैं पर्थ टेस्ट, टीम इंडिया कोच ने दिया बड़ा अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान संघर्ष करने वाले रविचंद्रन अश्विन को रवींद्र जडेजा पर तरजीह मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मैच-अप में विश्वास करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता के कारण वह मेजबान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को चुनना चाहते हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन का मानना है कि ऑप्टस स्टेडियम तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग होगा। ऐसे में पहले तीन दिन स्पिनरों को मौका मिलने‌ की गुंजाइश कम है। इस वजह से भारत तीन बेहतरीन तेज गेंदबाजों, नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर और सिर्फ एक स्पिनर अश्विन के साथ मैदान में उतरना चाहता है।

यह भी पढ़े:हार्दिक पंड्या को लेकर आई बड़ी खबर, 8 साल बाद इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी का खेलना तय माना जा रहा है। ये तीनों बाएं हाथ के हैं इसलिए अश्विन के लिए उनके खिलाफ टीम के लिए मुफीद साबित होंगे। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अश्विन से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने पिछले BGT के दौरान स्टीव स्मिथ और मार्नस लैबुशेन को अच्छा खासा परेशान किया था।

अनुभव की वजह से अश्विन का पलड़ा भारी

अश्विन के पास ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय गेंदबाज से ज्यादा अनुभव है। वह पहले ही चार बार ऑस्ट्रेलियाई टीम का दौर कर चुके हैं और 10 मैच खेल चुके हैं। पिछली दो BGT सीरीज में उनका औसत ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर नाथन लियोन से बेहतर रहा है। इसके उलट रवींद्र जडेजा ने सिर्फ 4 मैच खेले हैं। वहीं, अश्विन की तरह वाशिंगटन सुंदर भी ऑफ स्पिनर हैं। वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ एक मैच खेला है और कुल 4 विकेट लिए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कम अनुभव के चलते अश्विन का पलड़ा भारी है। 

ऑस्ट्रेलिया में अश्विन, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड

रवीचंद्रन अश्विनः 10 मैच में 39 विकेट, बल्लेबाजी- 384 रन और 2 अर्द्धशतक

रविंद्र जडेजाः 4 मैच में 14 विकेट, बल्लेबाजी- 175 रन और 2 अर्द्धशतक

वाशिंगटन सुंदरः 1 मैच में 04 विकेट, बल्लेबाजी- 84 रन और 1 अर्द्धशतक