
Syed Mushtaq Ali Trophy: हार्दिक पंड्या अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में बड़ौदा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। धाकड़ बल्लेबाज हार्दिक पंड्या का नाम बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घोषित 17 सदस्यीय टीम में नहीं है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, धाकड़ भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल कर लिया गया है। वह शनिवार को गुजरात के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले इंदौर में टीम से जुड़ेंगे। हार्दिक की 8 साल बाद बड़ौदा टीम में वापसी हुई है। 31 वर्षीय हार्दिक पंड्या ने 2016 में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
आमतौर पर एसोसिएशन 18 सदस्यीय टीम की घोषणा करता है, लेकिन इस बार शुरुआत में केवल 17 सदस्यों की घोषणा की गई और अब हार्दिक को भी टीम में शामिल कर लिया गया है।
हार्दिक पंड्या ने पिछले वर्ष BCCI को सूचित किया था कि वह राष्ट्रीय टीम में नहीं होने की स्थिति में घरेलू सीमित ओवरों के मैचों के लिए खुद को उपलब्ध रखेंगे। हार्दिक पंड्या की उपस्थिति बड़ौदा के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होगी। बड़ौदा को ग्रुप बी में तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम और त्रिपुरा के साथ रखा गया है।
हार्दिक पंड्या हाल ही में समाप्त दक्षिण अफ्रीका दौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे, जहां मेजबान टीम के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल हुए थे। उन्हें नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के प्रशिक्षण सत्र में भी देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
पिछले सीजन में क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में बड़ौदा की टीम उपविजेता रही थी। बड़ौदा को पंजाब से 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उनके बड़े भाई टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पर भारत की 3-1 की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है।
Updated on:
20 Nov 2024, 2:56 PM IST
Published on:
20 Nov 2024, 2:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.