26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने लड़के को जड़ दिए थप्पड़, भारत-वेस्टइंडीज दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान का वीडियो वायरल

IND vs WI, 2nd Test: भारत को दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन जीत के लिए महज 58 रन की दरकार है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ind vs WI

दिल्ली में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान मजाकिया अंदाज में लड़के को थप्पड़ जड़ती हुई लड़की कैमरे में कैद (Photo Credit - @X)

IND vs WI, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने जुझारूपन दिखाया और दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया। हालांकि इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेडियम में मैच देख रही एक लड़की पास बैठे एक लड़के पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल ये थप्पड़ लड़की की तरफ से मजाकिए अंदाज में लड़के को लगाए गए।

आखिरी दिन भारत को 58 रन की दरकार

भारत ने 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी। वहीं वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई थी। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त शेष थी। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी में 390 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य रखा।

वहीं चौथे दिन आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे। यशस्वी जायसवाल 2 चौके संग 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और बी साई सुदर्शन ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी की। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए थे। क्रीज पर केएल राहुल (25 रन) और बी साई सुदर्शन (30 रन) जमे हुए थे। भारत दूसरा टेस्ट मैच जीतने से महज 58 रन दूर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग