6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपना ने चलाया धोनी के गले पर उस्तरा, फिर वीडियो भी डाला

इसके साथ ही सपना ने इस वीडियो में धोनी की शिकायत भी की लेकिन साथ ही धोनी की तारीफ़ भी की सपना ने बताया कैसे धोनी हमेशा सपना को अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट का मौका देते हैं।
2 min read
Google source verification
hairstylist sapna bhavnani uses ustra on ms dhoni, big boss participen

सपना ने चलाया धोनी के गले पर उस्तरा, फिर वीडियो भी डाला

नई दिल्ली । धोनी चाहे क्रिकेट फिल्ड में हो या उस से बाहर एक चीज हमेशा सामानांतर रहती है वो है उनका सुर्ख़ियों में बने रहना । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों छुट्टियों पर हैं । छुट्टी उन्होंने जरूर क्रिकेट से ले रखी है पर वो लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं । ताजा मामले में वो बिग बॉस 6 की पार्टिसिपेंट और हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी के साथ दिखें।

इंग्लैंड में अपनाया था सफ़ेद दाढ़ी लुक
अपने लुक के साथ हमेशा से कुछ नया ट्राय करने वाले कुल धोनी जब इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज खेल नहीं थे तो उन्हें सफ़ेद दाढ़ी में देखा गया था । फिर इंग्लैंड दौरा जब उनके लिए खत्म हो गया तो उन्हें अपनी बीवी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने फैमली फ्रेड की शादी में देखा गया था । वहां उनका लुक बिलकुल चीज हो चुका था और उस शादी में धोनी और उनके परिवार ने खूब एन्जॉय किया था । सफ़ेद दाढ़ी तब जा चुकी थी और एक नए ही कलेवर के साथ एक नया धोनी हमारे सामने था । खैर अब वो पुरानी बात हो गई, धोनी अब एक नए लुक के साथ हमारे सामने हैं ।

गुरु पुर्णिमा के अवसर पर गुरु को किया याद
हेयर स्टाइलिश सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाली है जिसमें वो धोनी को एक नया लुक दे रही हैं । सपना इस वीडियो में धौनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह रेजर या ट्रिमर की बजाए उस्तरा इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें सपना ने फाजिल नाम के एक शख्स से उस्तरा चलना सीखा है । और इस वीडियों में सपना ने गुरु पुर्णिमा के अवसर पर फजील को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं । सपना ने इसके साथ यह भी बताया की फजील से सीखे गए हुनर की आजमाइश का मौका धौनी पर मिला गया। इसके साथ ही सपना ने जिस उस्तरे से धौनी की दाढी बनाई उसे 'लकी चार्म' बताते हुए अपने पास रख लिया।

धोनी पर चलाया उस्तरा
इसके साथ ही सपना ने इस वीडियो में धोनी की शिकायत भी की, उन्होंने कहा धोनी कभी सपना के साथ की वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालते हैं । लेकिन साथ ही धोनी की तारीफ़ भी की सपना ने बताया कैसे धोनी हमेशा सपना को अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट का मौका देते हैं। धौनी की तारीफ करते हुए सपना ने बताया धोनी वो पहले इंसान है जिनपर सपना ने उस्तरा चलाया । सपना इस बात से बेहद खुश नजर आ रही थीं और वहीं धौनी हमेशा कि तरह शांत और कूल दिख रहे थे।