5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI: टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार से नाराज हार्दिक पांड्या ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

IND vs WI 2nd T20 : भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज के हाथों लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुयाना में खेले गए इस मैच को वेस्टइंडीज ने दो विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। लगातार दूसरी हार के बाद कप्‍तान पांड्या काफी नाराज नजर आए।

2 min read
Google source verification
hardik-pandya.jpg

टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार से नाराज हार्दिक पांड्या ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा।

IND vs WI 2nd T20 : भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज के हाथों लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुयाना में खेले गए इस मैच को वेस्टइंडीज ने दो विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की हॉफ सेंचुरी की सहायता से 152 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे थे। जबकि वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कैरेबियाई टीम के लिए निकोलस पूरन ने 40 गेंदों पर 67 रनों का शानदार पारी खेली। युजवेंद्र चहल के 16वें ओवर वेस्‍टइंडीज के तीन विकेट गिरने से भारत ने अच्‍छी वापसी की थी, लेकिन इसके बाद उन्‍हें गेंदबाजी का मौका ही नहीं दिया गया और अकील हुसैन ने अल्जारी जोसेफ के साथ 26 रन की पार्टनरशिप करते हुए भारत की उम्मीदों को खत्‍म कर दिया।


टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने टीम की हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा है। पांड्या ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं था। हम इससे बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 160+ या 170 का स्‍कोर कर सकते थे। हमें टॉप 7 बल्लेबाजों पर ये भरोसा करना होगा कि वे अच्छा करेंगे और गेंदबाज आपको मैच जिताएंगे। इसलिए बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

निकोलस पूरन को सराहा

वहीं, भारतीय कप्‍तान हार्दिक ने इस दौरान वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाज निकोलस पूरन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसके चलते स्पिन गेंदबाजों को रोटेट करना बेहद मुश्किल हो जाता है। 2/2 के बाद उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्‍होंने खेल को काफी हद तक अपने हाथों में ले लिया।

यह भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप तरीके से कश्‍मीरी गर्ल से की शादी

तिलक वर्मा की भी तारीफ

टीम इंडिया की बात करें तो तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। लगातार विकेट गिरने के बाद भी तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। पांड्या ने तिलक की तारीफ करते हुए कहा कि चौथे नंबर पर तिलक के आने से हमें बल्लेबाजी में विविधता मिलती है। उन्‍हें देखकर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगा कि यह उनका दूसरा इंटरनेशनल मैच है।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का ऐलान, लाबुशेन बाहर