
विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्स@/sportstar)
हार्दिक पंड्या ने शनिवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा और विदर्भ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान अपना पहला लिस्ट ए शतक लगाया। पांड्या ने छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से सिर्फ 68 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है। भारत के स्टार ऑलराउंडर जब बल्लेबाजी करने आए तब बड़ौदा 20वें ओवर में 71 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए पंड्या ने समय लिया और 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उन्होंने जल्द ही अपनी गति बदली और तिहरे अंक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 24 गेंदें लीं।
इस मैच में हार्दिक पंड्या ने 39वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े के एक ओवर में 34 रन बनाए। यह विजय हजारे ट्रॉफी में तीसरा सबसे महंगा ओवर है, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। आखिरकार वह 92 गेंदों में 133 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और आठ चौके लगाए।
यह इस सीजन में 50 ओवर के टूर्नामेंट में बड़ौदा के लिए पंड्या का पहला मैच है। 32 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी बार यह फॉर्मेट मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। अब तक कुल मिलाकर पंड्या ने 119 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें भारत के लिए 94 वनडे, इंडिया ए के लिए आठ और बड़ौदा के लिए 17 मैच शामिल हैं। उनका पिछला बेस्ट स्कोर 2020 में कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन नॉट आउट था। पंड्या ने लिस्ट ए क्रिकेट में 2300 से ज्यादा रन बनाए हैं।
Updated on:
03 Jan 2026 01:56 pm
Published on:
03 Jan 2026 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
