शमी की उम्र को लेकर उठाए सवाल
जी हां! हसीन जब-जब सोशल मीडिया पर कुछ डालती हैं शमी की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। इस बार हसीन ने अपने फेसबुक अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें शमी के पर्सनल डाक्यूमेंट्स की हैं। हसीन ने शमी की दो मार्कशीट, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस फेसबुक पर शेयर किए हैं, जिनमें अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज हैं। हसीन जहां ने शमी के पूरे परिवार को जालसाज बताते हुए कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही यू ट्यूब पर फर्जी वीडियो के सहारे उन्हें बदनाम भी किया जा रहा है। हसीन द्वारा वायरल की गयीं मार्कशीट में शमी की अलग-अलग जन्म तिथि है वहीं वोटर आईडी व डीएल पर अलग जन्म तिथि है। अगर हसीन द्वारा लगाए गए ये आरोप सच साबित होते हैं तो शमी का इस बार करियर ख़त्म हों सकता है। बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ी कमज़ोर होता जाता है और उसके चोटिल होने की संभावनाएं बढ़ती जाती हैं। ऐसे में अगर ये आरोप सही निकले तो शमी को टीम से बाहर भी किया जा सकता है।