6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शमी पर फिर भड़कीं हसीन जहां, बोलीं- कानून से नहीं मिला इंसाफ तो ईश्‍वर करेगा

हसीन जहां ने मोहम्‍मद शमी पर काफी आरोप लगा रखे हैं और उनके बीच तलाक का मामला भी चल रहा है। इसमें मैच फिक्सिंग से लेकर दूसरी स्‍त्री से संबंध रखने जैसे संगीन आरोप भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
hasin jahan

शमी पर फिर भड़कीं हसीन जहां, बोलीं- कानून से नहीं मिला इंसाफ तो ईश्‍वर करेगा

नई दिल्‍ली : मोहम्‍मद शमी को उनके शहर स्थित एक स्‍कूल में कुछ दिन पहले बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में वक्‍ताओं ने उन्‍हें युवाओं के लिए रोल मॉडल करार दिया था। इस कार्यक्रम पर टिप्‍पणी व्‍यक्‍त करते हुए मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने भड़क गईं। उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी को रोल मॉडल बताए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर कानून से उन्‍हें इंसाफ नहीं मिला तो खुदा शमी का घमंड चूर करेगा।

दोनों में चल रहा है विवाद
बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्‍मद शमी पर काफी आरोप लगा रखे हैं और उनके बीच तलाक का मामला भी चल रहा है। इसमें मैच फिक्सिंग से लेकर दूसरी स्‍त्री से संबंध रखने जैसे संगीन आरोप भी शामिल हैं। जब उन्‍होंने सुना कि शमी के रोल मॉडल बताया गया है तो वह एक बार फिर भड़क गईं और कथित तौर पर शमी के पुराने आपत्तिजनक एमएमएस दिखाने लगीं और वही सारे आरोप दोहराने लगीं।

बीसीसीआइ ने नहीं दिया था अनुबंध
बता दें कि हसीन जहां के लगाए गए आरोपों के मद्देनजर बीसीसीआइ शमी को अनुबंध नहीं दिया था। इसके बाद उसने अपनी तरफ से जांच कराने के बाद ही शमी को दोबारा अनुबंध दिया था। हालांकि अब भी मामला अदालत में है और अलीपुर की एक अदालत ने 15 जनवरी को शमी को कोर्ट में पेश होने को कहा है। यह वह मामला है, जिसमें शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा था कि शमी का दिया चेक बाउंस हो गया है।