आर्यमान ने ठोका शतक,इस कारण रहा खास-
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की और से खरीदे गए आर्यमान ने रणजी ट्रॉफी के इस मैच में पहली पारी में 12 रन बनाए। पहली पारी में फेल होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में मौके का फायदा उठाते हुए 189 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 103 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके लिए यह शतक इस वजह से खास था क्योंकि उन्होंने यह ईडन गार्डन में लगाया। आर्यमान के पिता का जन्म कोलकाता में हुआ था और वह बचपन में अपने परदादा-दादी से मिलने कोलकाता आया करते थे। इस शहर के साथ-साथ उनका ईडन गार्डन से इसी कारण से गहरा नाता है। मैच के बाद आर्यमान ने कहा, ”ईडन गार्डन में इस शतक को लगाना मेरे लिए शानदार रहा, इस शहर से मेरी काफी यादें जुड़ी हुई है।” बिड़ला ने अंडर-23 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था इसी कारण वह राजस्थान रॉयल्स और मध्य प्रदेश की रणजी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।