ICC Awards 2022 : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आज सोमवार से आईसीसी अवार्ड्स 2022 के विजेताओं का ऐलान करेगी। बता दें कि पिछले महीने 13 व्यक्तिगत पुरस्कारों की घोषणा के बाद आईसीसी वोटिंग एकेडमी और सैकड़ों वैश्विक क्रिकेट फैंस ने एक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की पहचान करने के लिए अपने वोट दिए। इसमें आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी शामिल है। भारत के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित हैं तो सलामी महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हैं।