
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मार्च को लाहौर में आमने-सामने होंगी। इससे पहले पूर्व क्रिकेटरों ने फाइनलिस्ट और विजेता को लेकर दावे करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, क्या आप जानते है कि इस बार भी 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की तरह एक अद्भुत संयोग बन रहा है। जब ऑस्ट्रेलिया विश्व विजेता बना था। आइये आपको बताते है कि वह कौन सा संयोग है?
बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2015 में भी भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों ने ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उस दौरान भी भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से और साउथ अफ्रीका का मैच न्यूजीलैंड से हुआ था। उस दौरान भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम विजेता बनी थी।
2015 की तरह ही 2023 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भी वही संयोग एक बार फिर बना। उस दौरान भी भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों ने ही सेमीफाइनल में जगह बनाई और उस टूर्नामेंट का नतीजा भी 2015 के समान ही था, जब ऑस्ट्रेलिया ने ही खिताब पर कब्जा जमाया था।
आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर भारी पड़ी है। भारतीय फैंस अभी भी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की कड़वी यादों को भुला नहीं पाए हैं। इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे फेवरेट मानी जा रही है। अगर टीम इंडिया की यही लय बरकरार रही तो वह इतिहास बदल सकती है।
Updated on:
3 Mar 2025, 11:16 AM IST
Published on:
3 Mar 2025, 11:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.