5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: आखिर क्‍यों बीच मैदान विराट कोहली ने पकड़े अक्षर पटेल के पैर? देखें वायरल वीडियो

IND vs NZ Match Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के मैच के दौरान विराट कोहली का अक्षर पटेल के पैर छूने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली मस्‍ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Mar 2025, 9:45 AM IST

virat kohli touche axar patel feet

IND vs NZ Match Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल की गेंदबाजी की। खासतौर पर भारत के स्पिन गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली नजर आए। उन्‍होंने किसी भी बल्‍लेबाज को ज्यादा देर टिकने ही नहीं दिया। हालांकि केन विलियमसन ने एक छोर संभालते हुए 81 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी स्पिनर अक्षर पटेल का शिकार हुए। इस विकेट के बाद कोहली अक्षर के पैर छूते नजर आए।

कोहली ने पकड़े अक्षर के पैर

न्‍यूजीलैंड की टीम एक समय 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना चुकी थी। एक छोर केन विलियमसन ने संभाल रखा था। यहां से लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से लक्ष्‍य को हासिल कर लेगी। इसी बीच अक्षर पटेल ने विलियमसन को अपने जाल में फंसाते हुए केएल राहुल के हाथों स्‍टंप करा दिया। इसके बाद मैच का रुख ही पलट गया। इसके बाद बीच मैदान विराट कोहली को अक्षर पटेल के पैर छूते देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मस्‍ती करते नजर आए विराट कोहली

दरअसल, केन विलियमसन के आउट होने के बाद मैच भारत की मुट्ठी में आ गया था। इसी बीच विराट कोहली मैदान पर मस्‍ती के मूड में दिखे। कोहली अक्षर पटेल के पैर छूना चाह रहे थे, लेकिन अक्षर ने उन्‍हें ऐसा करने से रोका और दोनों वहीं बैठकर ठहाके लगाने लगे। बता दें कि इस मैच में अक्षर पटेल ने भले ही एक विकेट लिया हो, लेकिन उन्‍होंने अपने कोटे के 10 ओवर में महज 32 रन खर्चे।

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बदला ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड, इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

205 रन पर ढेर हुई न्‍यूजीलैंड

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच में न्‍यूजीलैंड के सामने महज 250 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में सिर्फ 205 रन पर ही ढेर हो गई। कीवी टीम की ओर से केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली थी। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट हॉल लिया।