5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy 2025: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Matthew Short Ruled Out: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Mar 2025, 8:41 AM IST

Matthew Short ruled out

Matthew Short Ruled Out of Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्‍टेज का आखिरी मुकाबले में भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 44 रन से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए अपना ग्रुप चरण समाप्‍त किया। अब पहले सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से होगी, लेकिन इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी रिप्‍लेसमेंट के तौर पर युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया गया है, जिन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना था।

अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैथ्‍यू शॉर्ट को चोट लगी थी और वे मैदान पर संघर्ष करते हुए देखे गए थे। शॉर्ट को फील्डिंग करते समय पिंडली में चोट लग गई थी। हालांकि बारिश के कारण लाहौर में खेला गया अफगानिस्तान बनाम ऑस्‍ट्रेलिया का ये मुकाबला रद्द हो गया था।

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान ने पहले ही दिए थे संकेत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शॉर्ट की चोट को लेकर पहले ही कहा था कि मुझे लगता है कि वह संघर्ष कर रहे होंगे। मुझे लगता है कि हमने रात को देखा था कि वह बहुत अच्छी तरह से नहीं चल पा रहे थे। अब शॉर्ट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में शामिल हुए कोनोली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से तीन वनडे हैं। कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत से हारने के बाद हताश हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर, जानें किस पर फोड़ा ठीकरा

चैंपियंस ट्रॉफी में अब ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा और एडम ज़म्पा।