18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अभिषेक-सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

India vs Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर तीन मैचों की T20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया, जबकि संजू सैमसन ने T20 करियर में 9000 रन पूरे किए।
2 min read
Google source verification
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan 3rd T20I Records: गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर इतिहास रच दिया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम की ओर से शतक जड़ा। 222 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 94 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जिससे टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

सैमसन ने भी किया बड़ा कारनामा

इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से कई रिकॉर्ड बने। अभिषेक शर्मा ने ICC फुल मेंबर टीम की ओर से सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने सिकंदर रजा और फिन ऐलन का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों बल्लेबाजों ने 33-33 गेंदों में सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था। इसके अलावा संजू सैमसन ने इस मुकाबले में बड़ा कारनामा किया। उन्होंने अपने T20 करियर में 9000 रन पूरे कर लिए। सैमसन जैसे ही 23 रन के स्कोर तक पहुंचे, वह टीम इंडिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने 9000 के आंकड़े को छुआ है।

10वीं बार 100+ रन से जीत

इसके अलावा टीम इंडिया ने 100 या उससे ज्यादा रन से सबसे अधिक बार मैच जीतने का कारनामा किया। ऐसा करने वाली वो आईसीसी फुल मेंबर की इकलौती टीम है। भारत के अलावा सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में कनाडा ने यह कारनामा किया है और वह भी 10 बार यह कारनामा कर चुकी है। अफगानिस्तान क्रिकेट की इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार है। अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना सबसे छोटा स्कोर भी गुरुवार को दर्ज किया, जहां वह सिर्फ 94 रन पर आउट हो गई। इससे पहले एशिया कप 2022 में उसने भारत के खिलाफ 111 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा को इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। अभिषेक ने इस सीरीज के तीन मैचों में 239 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 76 का रहा। इस दौरान उन्होंने 22 छक्के और 18 चौके लगाए। आपको बता दें कि इस सीरीज में सिर्फ दो ही बल्लेबाज 100 से ज्यादा रन बना पाए और उसमें दूसरे बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि संजू सैमसन हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 39 के औसत से 117 रन बनाए।