1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: कुलदीप यादव के रिकॉर्ड प्रदर्शन से खुश गेंदबाजी कोच ने तारीफ में कही ये बातें

INDIA vs AUSTRALIA Sydney test, भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद कुशल गेंदबाज हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Jan 2019, 6:26 PM IST

kuldeep yadav

IND vs AUS: कुलदीप यादव के रिकॉर्ड प्रदर्शन से खुश गेंदबाजी कोच ने तारीफ में कही ये बातें

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद कुशल गेंदबाज हैं और पहले की तुलना में अब ज्यादा बेहतर हुए हैं। कुलदीप ने आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अपने पहले मैच में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 300 रनों पर समेट दिया और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया।


भरत अरुण ने कुलदीप को सराहा-
भरत अरुण ने वर्षा बाधित चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कुलदीप काफी कुशल गेंदबाज हैं और उन्होंने इसे साबित भी कर दिखाया है। वनडे में वह बेहद सफल रहे हैं और संभवत: वह इसमें नंबर एक गेंदबाज हैं। विश्व में इस समय बहुत ही कम चाइनामैन गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह काफी अच्छी गुगली भी करते हैं।" भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में मेजबान आस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन खेलते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं।

विशेष गेंदबाज हैं कुलदीप-
अरुण ने कहा, "कुलदीप जिस तरीके से क्रीज का इस्तेमाल करते हैं, वह उन्हें विशेष बनाता है। इंग्लैंड में जब वह खेले थे तो उनके लिए मैच अच्छा नहीं रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि इस प्रदर्शन से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा।" भारत इस मैच में दो स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप के साथ उतरा है। गेंदबाजी कोच ने इस पर कहा, "सिडनी में हम इससे पहले अभ्यास मैच और टी-20 मैच खेल चुके हैं, इसलिए हम यहां की परिस्थितियों से अवगत थे। हमें महसूस हुआ कि सिडनी में दो स्पिनरों के साथ खेलने की जरूरत है।"


सीरीज जीतने का शानदार मौका-
आस्ट्रेलिया टीम 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेल रही है। इससे पहले 1988 में आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था। भारत ने इससे पहले मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंगारूओं को फॉलोऑन नहीं खेलाया था लेकिन सिडनी में मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया। अरुण ने इसे लेकर कहा, "तीसरे दिन जब आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 150 रन ही बनाए तो मौसम को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट करते हैं तो निश्चित तौर पर फालोआन देंगे।" उन्होंने कहा, "हमारे पास 3-1 से सीरीज जीतने का यह शानदार मौका है।"