5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: मैं वास्तव में यही चाहता था… ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्‍ड कप की हार बदला लेकर गदगद हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

IND vs AUS Match Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया से वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के फाइनल की हार बदला ले लिया है। भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Mar 2025, 8:58 AM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia Match Highlights: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में मंगलवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के फाइनल की हार का बदला ले लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने कंगारुओं के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई है। मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत के सामने 265 रन का लक्ष्‍य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 11 गेंद शेष रहते छह विकेट के गंवाकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस अहम मुकाबले को जीतकर भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा बेहद खुश नजर आए। उन्‍होंने बताया कि आखिर उनकी रणनीति कैसे सफल रही।

हमने बल्ले से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में आखिरी गेंद फेंके जाने तक कुछ भी निश्चित नहीं है। मैच के आधे हिस्से में हमें लगा कि यह उचित स्कोर है। हमें उस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करनी थी, क्योंकि पिच की प्रकृति अलग थी। हमने बल्ले से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। हां, हमने 48वें ओवर में रन बनाए, लेकिन मुझे लगा कि हम लक्ष्य का पीछा करते हुए संयमित थे। पिच बेहतर दिख रही थी। यहां की सतह की प्रकृति यही है और यह बहुत अनिश्चित है। हमने जो खेला वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से थोड़ा बेहतर था। 

मैच से पहले बनाई ये रणनीति

रोहित शर्मा ने मैच में अपनी रणनीति को लेकर कहा कि यह कुछ ऐसा है, जो मैं वास्तव में चाहता था। छह गेंदबाजों का विकल्प और साथ ही नंबर-8 तक बल्लेबाजी कैसे कर सकता हूं। यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी था। जब हम टीम बना रहे थे तो हमने इस पर विस्तार से चर्चा की कि कैसे हम छह गेंदबाजी विकल्प रख सकते हैं और साथ ही बल्लेबाजी में गहराई भी ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुश्किल विकेट था… भारत से हारने के बाद पिच को लेकर भड़के कप्तान स्टीव स्मिथ, जानें क्‍या कहा

विराट कोहली की तारीफ

रोहित ने बड़े मैच में कोहली की शानदार पारी को लेकर कहा कि उन्होंने इतने सालों तक हमारे लिए ऐसा किया है। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम बहुत शांत थे। हम श्रेयस और विराट के बीच बड़ी साझेदारी चाहते थे, जो वाकई अच्छी रही। फिर अक्षर और विराट और फिर केएल और विराट के बीच छोटी-छोटी मैच जीतने वाली साझेदारी। हार्दिक ने अंत में बहुत महत्‍वपूर्ण शॉट लगाए।

फाइनल को लेकर कही ये बात

वहीं, उन्‍होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर कहा कि जब आप फाइनल में होते हैं तो आप चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी फॉर्म में हों। हम इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचेंगे। दोनों अच्छी टीमें हैं (दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड) यही वजह है कि वे सेमीफाइनल में हैं। हम इस पर नज़र रखेंगे, लेकिन मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी फिलहाल आराम करें। यह बहुत दबाव वाला टूर्नामेंट है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल