
India vs Australia Playing 11 against Australia in CT Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में अभी तक के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले जीतकर अजेय टीम इंडिया का अगला मुकाबला वनडे विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में भारत ने स्पिनरों के दम पर 44 रन से शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर को छोड़कर अन्य किसी का बल्ला नहीं चला। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की संभावना बन रही है। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं भारत की संभावित प्लेइंग 11 कैसी होगी?
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल हर खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि मध्यक्रम में केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 23 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। ऐसे में राहुल को बाहर कर ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
Updated on:
3 Mar 2025, 3:20 PM IST
Published on:
3 Mar 2025, 3:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.