5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के सदस्‍य पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के चलते लौटा स्‍वेदश

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत ऑस्‍ट्रेलिया से होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के एक सदस्‍य की मां का निधन हो गया है, जिस कारण वह स्‍वेदश लौट आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Mar 2025, 12:56 PM IST

Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब वह विजेता बनने से सिर्फ दो मैच दूर है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 44 रन से शिकस्‍त देते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप किया है। अब मेगा इंवेट का नॉकआउट चरण का रोमांचक दौर शुरू होगा। जिसमें भारतीय टीम का पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को सामने विश्‍व चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। लेकिन, इससे पहले टीम इंडिया के ए‍क सदस्‍य पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उसे मां के निधन के चलते टीम का साथ बीच में छोड़ स्‍वदेश लौटना पड़ा है।

टीम से कब जुड़ेंगे स्‍पष्‍ट नहीं

दरअसल, टीम मैनेजर आर देवराज की मां का रविवार सुबह निधन हो गया, जिसके चलते उन्‍हें टीम का साथ बीच में छोड़कर स्‍वदेश लौटना पड़ा है। बता दें कि देवराज हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी के पद पर हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, देवराज की टीम के साथ अब कब तक जुडेंगे। यह स्‍पष्‍ट नहीं है। वह फिलहाल अपने घर हैदराबाद में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मिस कर सकते हैं।

एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक

देवराज की मां के निधन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भी गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा कि गहरे दुख के साथ आपको सूचित कर रहे हैं कि हमारे सचिव आर देवराज की मां कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। देवराज और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें : भारतीय स्पिनरों ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, ध्वस्त किया पाकिस्तान का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

सेमीफाइनल में भिड़ंत ऑस्‍ट्रेलिया से

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाए थे। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों के सामने न्यूजीलैंड के लिए लक्ष्‍य पहाड़ के समान हो गया। वरुण ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया और कीवी टीम को महज 205 रन पर समेटते हुए 44 रन से शानदार जीत दर्ज की। अब भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत ऑस्‍ट्रेलिया से होगी।