11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी ये देखने वाली बात होगी। हालांकि दिग्गज क्रिकेटर ने पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification
ind vs eng 1st t20 wasim jaffer playing11 team india rohit sharma

दिग्गज ने बताई अपनी टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खत्म हो चुका है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच फटाफट क्रिकेट की शुरूआत होगी। यानी की 7 जुलाई से तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी ये सबसे बड़ा सवाल है। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने क्रिकइंफो पर बात करते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया।

आपको बता दें 7 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला साउथैम्पटन में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में कुछ सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे। दूसरे और तीसरे टी-20 में भी कुछ बदलाव होंगे। वसीम जाफर ने प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए कहा, मैं शुरूआत रोहित शर्मा, इशान किशन और दीपक हूडा के साथ करूंगा। इसके बाद चाहूंगा कि नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करें। हार्दिक नंबर पांच और नंबर छह पर दिनेश कार्तिक होने चाहिए। हर्षल पटेल सात नंबर और इसके बाद दो स्पिनर बिश्नोई और चहल होने चाहिए। दो तेज गेंदबाज इसके बाद होने चाहिए। तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान को मैं पसंद करूंगा।

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की पिच पर फिर होगी जंग, 28 अगस्त को होगा महामुकाबला

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा की वापसी हो गई है और वो टीम में परिवर्तन जरूर करेंगे। साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में काफी कुछ देखने को मिला था। वसीम जाफर के हिसाब से उमरान मलिक को इस मैच में मौका नहीं मिलेगा लेकिन शायद रोहित शर्मा उनके पक्ष में जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रैंस में उन्होंने उमरान मलिक के ऊपर अपनी बात रखी थी। तेज पिच पर अगर उमरान मलिक को मौका दिया जाएगा तो पिर इसका फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।