शास्त्री का कहना है कि भारतीय टीम भले ही सीरीज का पहला मैच हारकर 0-1 से पिछड़ गई है, लेकिन शुभमन गिल को और समय देना चाहिए, ताकि वह समय और अनुभव के साथ ज्यादा परिपक्व हो सकें। शास्त्री ने विजडन से बातचीत के दौरान कहा कि कि गिल को अभी तीन साल और टीम में रहने दो। सीरीज का नतीजा चाहे जो भी हो, लेकिन कोई बदलाव ना किया जाए। उसके साथ तीन साल बने रहो। मुझे लगता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।