
India vs England 3rd T20 Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। भारत ने पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में 7 विकेट जीता था तो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की नजर मंगलवार 28 फरवरी को राजकोट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी, ताकि सीरीज पर कब्जा किया जा सके। जबकि इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेंगे। ऐसे में फैंस को एक बार फिर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आइये आपको बताते हैं कि आप इस मैच को कब-कहां देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों देशों के बीच कुछ 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 में भारत ने जीत दर्ज की है तो इंग्लैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए है। इस तरह टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के मुकाबले भारत का पलड़ा भारी रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच मंगलवार 28 जनवरी 2025 को भारतीय समयानुसार, शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का लाइव प्रसारण आज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की लाइव आप स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Updated on:
27 Jan 2025 09:54 am
Published on:
27 Jan 2025 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
