IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता और तीसरा इंग्लैंड ने। तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा। ऐसे मेें उम्मीद है कि चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है। चौथे टेस्ट मैच में अभिमन्यु ईश्वरन को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं पुजारा की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें चौथे टेस्ट मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। टीम इंडिया को यह सीरीज जीतने के लिए बचे हुए दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे।