IND vs NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया आज रायपुर में तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी। भारत आज इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा तो कप्तान रोहित शर्मा के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने के मौके होंगे। भारत के सिक्सर किंग अगर इस मुकाबले में 6 छक्के लगा देते हैं तो वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-3 में शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास इस मैच में एक पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा अवसर है।