
अर्शदीप सिंह ने बताया तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का प्लान।
India vs New Zealand ODI Series : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है। इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है तो उसके बाद भी हमें मानसिक और शारीरिक रूप से खेलने के लिए तैयार रहना होता है। अर्शदीप ने कहा कि मौसम का नियंत्रण हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए यह जरूरी है कि जब भी हमें मौका मिले तो हम सर्वश्रेष्ठ दें। हमारी कोशिश यही होगी कि हमारी तैयारी में कोई कमी ना रह जाए।
भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इसके साथ ही अपने साथी तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सराहना करते हुए कहा कि उमरान अपनी तेज गेंदबाजी से मैदान में उनके लिए चीजें आसान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए उमरान के साथ खेलना मजेदार अनुभव है। उमरान 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर मेरे लिए चीजें आसान कर देते हैं। हमें मैदान में और उसके बाहर अपनी साझेदारी पसंद है। उम्मीद करता हूं कि यह साझेदारी लम्बे समय तक बनी रहेगी। मुझे नहीं लगता कि मेरी यात्रा आसान या चुनौतीपूर्ण है।
'नहीं सोचता कि अगले साल यहां रहूंगा या नहीं'
अर्शदीप ने तीसरे वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर हम खेलने और प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान देते हैं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते कि क्या आसान है और क्या चुनौतीपूर्ण। जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ करते हैं तो अच्छा लगता है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ते हैं और इस बारे में नहीं सोचते कि मैं अगले साल यहां रहूंगा या नहीं।
यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन!, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की टी20 से छुट्टी
दोनों ने एक साथ किया था डेब्यू
बता दें कि अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में अपना पदार्पण किया था। दोनों को एक साथ गेंदबाजी करने में मजा आया। अर्शदीप सिंह ने अब तक भारत के लिए 21 टी20 खेले हैं और 33 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के लिए कांबली समेत इन दिग्गजों ने किया आवेदन
Published on:
29 Nov 2022, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.