29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआई का बड़ा एक्शन!, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की टी20 से होगी छुट्‌टी

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही बड़ा परिवर्तन होने वाला है। आईसीसी टी20 विश्व कप में हारने के बाद सीनियर खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की गई थी। अब टीम इंडिया टी20 में इंग्लैंड की तरह ही युवा खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही भारत के सीनियर खिलाड़ी वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करते नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Nov 2022, 2:11 PM IST

team-india-senior-players-will-focus-on-test-and-odi-cricket-in-2023-juniors-will-be-in-t20i.jpg

बीसीसीआई की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की टी20 से होगी छुट्‌टी।

Team India Senior Concentrate on Test and ODI : भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। ज्ञात हो कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में हारने के बाद सीनियर खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की गई थी। इतना ही नहीं कुछ पूर्व क्रिकेटर लगातार सीनियर्स को टीम से हटाने बात कह रहे हैं। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी सवाल खड़े किए गए। अब टीम इंडिया टी20 में इंग्लैंड की तरह ही युवा खिलाड़ियों के साथ खेलना चाहती है। हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज 1-0 से जीतकर ये साबित भी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि टीम इंडिया के आने वाले शेड्यूल में वनडे और टेस्ट मैच अधिक हैं। 2023 में दो आईसीसी ट्रॉफी भी होंगी। इसलिए टीम इंडिया लंबे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए मैनेजमेंट तब तक क्रिकेट के नए ब्रांड को स्थापित करने की उम्मीद कर रहा है।

अगले साल टी20 खेलते नहीं दिखेंगे सीनियर

सूत्र की मानें तो बीसीसीआई कभी किसी प्लेयर को रिटायर होने के लिए नहीं कहता है। यह खिलाड़ी का व्यक्तिगत निर्णय है। लेकिन, 2023 में टी20 मैच बहुत कम होंगे। इस दौरान अधिकतर सीनियर खिलाड़ी टेस्ट और वनडे पर फोकस करेंगे। इस तरह अगले साल अधिकांश सीनियर खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे। भारतीय टी20 टीम न्यूजीलैंड दौरे की तरह ही युवा खिलाड़ियों के साथ नजर आएगी।

यह भी पढ़े - ऋतुराज ने खोला 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने राज, बोले- धोनी का ये गुरु मंत्र कर गया काम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बांग्लादेश से जीतना जरूरी

बता दें कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अब दिसंबर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। यहां जीतकर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल की दौड़ में बना रहेगा। लेकिन, फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज को भी हर हाल में जीतना होगा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 भारत सरजमीं पर ही खेला जाए। ऐसे में मेजबान होने के चलते भारत इसमें पहले ही क्वालिफाई कर चुका है।

यह भी पढ़े -टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के लिए कांबली समेत इन दिग्गजों ने किया आवेदन