31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK, Asia Cup 2022: जरुरी नहीं है कि आज भी जीते भारत, पाकिस्तान कर सकता है पलट वार, जानिए कैसे

Asia Cup 2022: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान का बोलबाला रहा है लेकिन पिछले मुकाबले में यहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। लेकिन इस बार पाकिस्तान पलटवार कर सकता है।
2 min read
Google source verification
asia_pakistan_team.png

India vs Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के सुपर 4 का दूसरा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और एक बार फिर दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे में पाकिस्तान हिसाब बराबर करने के लिए बेताब है। आंकड़ों पर नज़र डाली जाये तो भारत का पलड़ा भारी है। लेकिन कई ऐसे फेक्टर भी हैं जिसके चलते पाकिस्तान पलट वार कर सकता है।

भारत का फ्लॉप टॉप ऑर्डर -
इस मैच में भारत की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। कप्तान रोहित शर्म और उपकप्तान केएल राहुल का बल्ला पूरी तरह से शांत है। ऐसे में ये दो बल्लेबाज नीचे आने वाले बल्लेबाजों पर दवाब बना रहे हैं। केएल राहुल का फॉर्म और उनका स्ट्राइक रेट दोनों चिंता का विषय है। एशिया कप के पहले मैच में राहुल पाकिस्तान के खिल्फ डक पर आउट हुए थे। वहीं दूसरे मुक़ाबले में उन्होंने 39 गेंद पर 36 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो पहले मैच में 18 गेंद पर 12 और दूसरे मैच में 21 रन बनाए हैं। ऐसे में इन दो खिलाड़ियों का फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान का बेहतरीन रिकॉर्ड -
इस स्टेडियम में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। सालों तक तक पाकिस्तान का होमग्राउंड भी रहा है। कप्तान बाबर आजम ने इस मैदान में 456 रन ठोके हैं। जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन हैं। सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट की बात करें तो यह पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने झटके हैं। तनवीर ने अपने नाम 22 विकेट लिए हैं। वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक यहां सबसे ज्यादा 22 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें- रवीन्द्र जडेजा के बाद दोनों टीमों को लगे बड़े झटके, आवेश खान और शहनवाज धनी हुए बाहर


मोहम्मद रिजवान का फॉर्म -
पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बेहतरीन फॉर्म में है। रिजवान ने पहले मैच में जवान ने भारत के खिलाफ पिछले मुक़ाबले में 43 रन की पारी खेली थी। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेली है। इतना ही नहीं 2021 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर रिजवान ने 55 गेंद पर 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऐसे में यह बल्लेबाज भारत पर भारी पड़ सकता है।

नसीम शाह भारत के लिए चुनौती -
नसीम शाह ने एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। उस डेब्यू मैच में ही नसीम ने बता दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। चोट और क्रॉप्स से जूझते हुए नसीम शाह भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। शाह ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को शून्य पर बोल्ड कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेजा था। शाह ने विराट कोहली को भी निशाना बनाया था। लेकिन उनका कैच छूट गया था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस दौरान 12 गेंद डॉट डाली थीं।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: दोनों टीमों में होंगे कई बड़े बदलाव, ऐसी होगी भारत-पाक की प्लेइंग 11