16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs SA: हाई स्कोरिंग मैच में भारत से सिर्फ 17 रन से हारने के बावजूद साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अपने नाम किए ये 7 बड़े रिकॉर्ड

Ind vs SA 1st ODI Records: भारत के खिलाफ पहले वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर हार गई। लेकिन, उसने इस हाई स्‍कोरिंग मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Dec 01, 2025

Ind vs SA 2nd ODI Playing XI Prediction

भारत vs साउथ अफ्रीका मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Ind vs SA 1st ODI Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को 3 नवंबर को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 17 रनों से करीबी जीत दर्ज की है। प्रोटियाज टीम 15 के स्‍कोर पर शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों को खो चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी उसने हिम्‍मत नहीं हारी और अंत तक लड़ती रही। भले ही अफ्रीकी टीम भारत से पहला वनडे हार गई, लेकिन उसने इस हाई स्‍कोरिंग मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। साउथ अफ्रीका पहली ऐसी टीम बन गई है, वनडे इंटरनेशनल रन-चेज में अपने पहले तीन विकेट 15 रन से कम पर गंवाने के बाद 300 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले इस मामले में सबसे ज्‍यादा रन पाकिस्तान ने 2019 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 6/3 से 297 रन बनाए थे। इसी तरह उसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

पांच अलग-अलग प्लेयर्स ने 30 से ज्‍यादा रन

साउथ अफ्रीका की पारी में नंबर 4 या उससे नीचे के पांच अलग-अलग प्लेयर्स ने 30 से ज्‍यादा रन बनाए, जो वनडे में सबसे ज्‍यादा है। इससे पहले 2005 में एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज और 2015 वर्ल्‍ड कप में क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान के लिए भी इतने ही प्लेयर्स ने ऐसा किया था।

साउथ अफ्रीका के बिना किसी शतक के 332 रन

332 वनडे रन चेज में साउथ अफ्रीका का बिना किसी इंडिविजुअल सेंचुरी के सबसे अधिक टोटल है। इससे पहले उसने 2017 में साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ़ 328/5 के स्कोर को पार किया है। वह मैच प्रोटियाज सिर्फ दो रन से हार गए थे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में बने सबसे ज्‍यादा रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे में सबसे ज्‍यादा मैच एग्रीगेट 681 है और छक्कों की संख्‍या 28 है। इससे पहले वानखेड़े में 2015 की सीरीज के डिसाइडर में दोनों ओर से 662 रन और 25 छक्के लगे थे।

साउथ अफ्रीका ने तीसरी बार किया ऐसा

यह सिर्फ तीसरी बार है, जब साउथ अफ्रीका ने वनडे में 15 से कम रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 200+ स्कोर बनाया है। इससे पहले वह 1997 में सेंचुरियन में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 212/5 (7/3 से) और 2024 में अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ 215 (10/3 से) पर ऑल आउट हुई थी।

ODI में 15 से कम रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद 300+ टोटल

10/3 से 368/5 - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2006

14/3 से 346/7 - इंग्‍लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, किम्बरली, 2023

11/3 से 332 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, रांची, 2025

ODI में साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-7 या उससे नीचे 50 से ज्‍यादा स्कोर

डेल बेनकेनस्टीन (69) और लांस क्लूज़नर (54*) बनाम वेस्‍टइंडीज, केप टाउन, 1999

शॉन पोलक (52) और लांस क्लूजनर (52*) बनाम जिम्‍बाब्‍वे, चेम्सफोर्ड, 1999 वर्ल्‍ड कप

मार्क बाउचर (55) और लांस क्लूजनर (52 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2000

जस्टिन केम्प (100) और एंड्रयू हॉल (56) बनाम भारत, केप टाउन, 2006

मार्को यानसन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) बनाम भारत, रांची, 2025