17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों का कहर, 90 रन पर ढेर हो गई श्रीलंका की आधी टीम

IND vs SL Galle Test Update: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक श्रीलंका ने 99 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी को दबाव में ला दिया है और मेजबान टीम भारत के पहली पारी के स्कोर से अभी 363 रन पीछे है।
2 min read
Google source verification
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Update: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के लंच तक श्रीलंका ने 99 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। दिन की शुरुआत में तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 462 रन पर ऑल आउट हुई, जहां वह दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ दो रन जोड़ पाई।

सिराज ने दिलाई पहली सफलता

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और निशान फर्नांडो बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स के जाल में एक-एक करके श्रीलंका के बल्लेबाज फंसते गए। लाहिरू उडारा और दिनेश चंडीमल को मानव सुथार ने पवेलियन की राह दिखाई, तो कामिंदु मेंडिस को कुलदीप यादव ने, जबकि धनंजय डिसिल्वा को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेज दिया। लंच तक सोनल डिनुशा 14 और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर नाबाद थे।

90 पर आधी टीम हुई ढेर

इस तरह श्रीलंका की आधी टीम सिर्फ 90 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 28 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं और वह भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर 363 रन पीछे है। मानव सुथार ने 7 ओवर में एक मेडन डालते हुए 17 रन खर्च किए हैं और दो विकेट चटकाए हैं, तो वहीं मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है। श्रीलंका की ओर से लहीरु कुमारा ने 13, धनंजय डीसिल्वा ने 4 और सोनल डिनुशा ने 4 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इससे पहले तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया अपने दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ 2 रन जोड़ पाई और 462 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जो केएल राहुल शतक से चूक गए और 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट चटकाए तो डेब्यूटेंट केशरा नुवंथा ने 3 विकेट झटके। असिथा फर्नांडो को 2 सफलता हासिल हुई। उन्होंने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को पवेलियन की राह दिखाई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग