बता दें इस मैच में विराट कोहली (113) और उमरान मलिक (3/57) के शानदार प्रदर्शन कि मदद से भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया। इस जीत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। मेजबान टीम के 373/7 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान दासुन शनाका (108 नाबाद) और पथुम निसंका (72) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से उमरान के अलावा, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।