Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका को 317 रनों से हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 166 रन बनाए हैं। इसके साथ ही कई कीर्तिमान भी ध्वस्त किए हैं। कोहली की इस शानदार पारी की भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के खिलाड़ी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली की कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी जमकर तारीफ की है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद और हसन अली ने विराट को लेकर दिल जीत लेने वाला ट्वीट किया।