2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 तय समय से 2 घंटे की देरी से शुरू होगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बदलाव कर दिया गया है। अब ये मैच देरी से शुरू होगा। इसकी वजह थोड़ा चौंकाने वाली सामने आई है। शायद ऐसी वजह आपने इससे पहले कभी नहीं सुनी होगी। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Aug 2022, 6:20 PM IST

ind vs wi 2nd t20 delayed 2 hours start at 10pm luggage issues

टाइम में हुआ बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। हालांकि अब एक बड़ी खबर आ रही है कि मैच के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। अब ये मैच 8 बजे से नहीं बल्कि 10 बजे से शुरू होगा। इसकी वजह भी थोड़ा अजीब सामने आ रही है। ये मुकाबला सेंट किट्स में खेला जाना है। आपको बता दें कि ये देरी बारिश या खराब मौसम या गीले मैदान के कारण नहीं हो रही बल्कि खिलाड़ियों के सामान वक्त पर नहीं पहुंचने के कारण हो रही है। शायद ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि सामान की वजह से दो घंटे मैच देरी से शुरू होगा। पहला टी-20 मुकाबला एकदम सही समय पर शुरू हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रनों से जीत हासिल की थी।


पहले मुकाबले में टीम इंडिया को मिली थी जीत

पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने आसानी से जीत लिया था। टीम इंडिया के गेंदबाजों का इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। बल्लेबाजों ने रोहित और दिनेश कार्तिक के अलावा सभी ने निराश किया। मैच में बदलाव भी देखने को मिला था। पिछली बार ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव आए थे। यादव के लिए वेस्टइंडीज दौरा अभी तक सफल नहीं रहा है। इस बार भी वो रन नहीं बना पाए है।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास


प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव

खैर दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन में भी इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है। ईशान किशन को मौका मिल सकता है। अपनी बारी का लंबे समय से वो इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा पंत को भी फिर से ओपनिंग कराई जा सकती है। दूसरे टी-20 मैच में इस तरह मैच में देरी हो जाएगी ये किसी ने सोचा नहीं था। अब मैच का टाइम बदल दिया गया है तो शायद कुछ और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं