25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, दिग्गज की हुई वापसी

दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। प्लेइंग इलेवन में इस बार कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आवेश खान की वापसी इस बार हुई है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़ते पहले से ली हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
ind vs wi 2nd t20 WestIndies have won the toss and have opted to field

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया की तरफ से एक बदलाव इस बार किया गया है। रवि बिश्नोई की जगह आवेश खान को खिलाया गया है। इस मैच में काफी कुछ देखने को मिलेगा। नियमित समय से 3 घंटे बाद ये मुकाबला शुरू हुआ है। पिछले मुकाबले में भी रोहित शर्मा टॉस हारे थे लेकिन टीम इंडिया को जीत मिली थी। पिच को देखते हुए इस बार एक तेज गेंदबाज को खिलाया गया है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा का ये फैसला सही रहेगा या नहीं।


दरअसल ये मुकाबला 8 बजे से खेला जाना था लेकिन एक अजीब के कारण इसमें बदलाव कर दिया गया था।खिलाड़ियों के सामान वक्त पर नहीं पहुंचने के मैच 10 बजे से कर दिया गया था। शायद ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि सामान की वजह से दो घंटे मैच देरी से शुरू होगा। पहले टी-20 मुकाबला 8 बजे से नियमित समय पर ही शुरु हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज - निकोलस पूरन (कप्तान/ विकेट कीपर), ब्रूक्स, काइल मेयर्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, ओबेद मैककॉय, अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं