6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल मुफ्त

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: भारतीय टीम आज 12 अगस्त को हार्दिक पांड्या की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच फ्लोरिडा में खेलेगी। आइये जानते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग या लाइव टेलीकास्ट कहां बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं?

2 min read
Google source verification
ind-vs-wi-4th-t20-live-streaming-on-jio-cinema-fancode-india-vs-west-indies-live-telecast-on-dd-sports.jpg

भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल मुफ्त।

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: भारतीय टीम आज 12 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लॉडरहिल फ्लोरिडा में खेलने उतरेगी। सीरीज में अभी तक 1-2 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला भी करो या मरो वाला होगा। अगर भारत दो में से एक भी मैच हारा तो कैरेबियाई टीम खिताब पर कब्जा कर लेगी। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या आज हर हाल में मुकाबले को जीतने के लिए एड़ी-चोटी के जोर लगा देगी। आइये जानते हैं आज चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां फ्री देख सकते हैं?


भारतीय टीम में जहां शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जैसे तेज गेंदबाज भी,हैं। वहीं स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। हालांकि आज टीम इंडिया में कुछ अहम बदलाव भी हो सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा और फैन कोड ऐप पर देख सकते हैं। फैनकोड ऐप पर यूजर्स को सीरीज देखने के लिए कुछ फीस भरनी होगी। फैन कोड ऐप पर प्रति मैच के हिसाब से भी सब्सक्रिप्शन उपलब्‍ध है। वहीं, जियो सिनेमा पर लाइव स्‍ट्रीमिंग बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आज चौथे टी20 में भारत की उम्मीदों पर पानी फेरेगी बारिश, जानें मौसम और पिच का हाल

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का फ्री लाइव टेलीकास्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से खेले जाने वाले चौथे टी20 का लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिलकुल फ्री देख सकते हैं। जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री भी सुन सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश समेत तेलुगु, तमिल आदि भाषाओं में मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण शाम 8 बजे से होगा। इससे पहले 7.30 बजे टॉस होगा।

यह भी पढ़ें : करो या मरो के मैच में कट सकता है इस खिलाड़ी का पत्ता, जानें चौथे टी20 की प्लेइंग 11