
सूर्यकुमार यादव को लेकर प्रतिक्रिया
टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला 68 रनों से टीम इंडिया ने जीता, दूसरे मुकाबले में पांच विकेट से टीम इंडिया को हार मिली। प्लेइंग इलेवन में भी टीम के काफी बदलाव देखने को मिला। बल्लेबाजी क्रम भी बदल दिया गया है। दोनों मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग के लिए उतारा गया। अब आप सोचिए सूर्या ने हमेशा मिडिल ऑर्डर में परफॉर्म किया है तो वो ओपनिंग में क्या कर पाएंगे। हो भी कुछ ऐसा ही रहा है और वो दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। कई दिग्गज रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को लेकर गुस्सा हो रहे हैं। सभी का कहना है कि सूर्या का मिडिल ऑर्डर में ही ढालना चाहिए। कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी अब रोहित शर्मा के ऊपर कड़े आरोप लगाए है।
सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान
श्रीकांत इस समय फैन कोड पर एक्सपर्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा, सूर्या चार नंबर के खिलाड़ी है। वर्ल्ड के लिहाज से इस समय उन्हें ओपन कराना बिल्कुल सही नहीं है। या तो उन्हें बाहर बैठा दो या फिर चार नंबर पर बैटिंग कराओ। मेरे हिसाब से तो अय्यर को बाहर बैठा दो और ईशान किशन से ओपनिंग कराओ।
उन्होंने आगे कहा, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर को इस समय खराब मत करो। ना ही क्रिकेट को ऐसे बिगाड़ दो। वर्ल्ड कप से पहले सूर्या अपना आत्मविश्वास इस तरह खो देंगे। ऐसा होगा तो फिर वो रन नहीं बना पाएंगे। रोहित और राहुल को अब टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ेंं- क्लब क्रिकेट मैच में ओपनर जीरो रन पर बल्लेबाजी करता रहा लेकिन साथी ओपनर ने शतक जड़ दिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ रहे फ्लॉप
सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम इंडिया के लिए 21 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। 572 रन वो बना चुके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की बात करें तो पहले मैच में 24 और दूसरे मैच में सिर्फ 11 ही रन सूर्या बना पाए। अगर आगे ऐसा ही चलता रहा तो फिर ना तो वो ओपनिंग कर पाएंगे और ना ही मिडिल ऑर्डर में परफॉर्म कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं
Published on:
2 Aug 2022, 2:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.