2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्लब क्रिकेट मैच में ओपनर जीरो रन पर बल्लेबाजी करता रहा लेकिन साथी ओपनर ने शतक जड़ दिया

क्रिकेट के मैदान में इस बार ऐसी घटना हुई है जिस देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगी। सोचिए एक बल्लेबाज सेंचुरी मार जाए और सामने खड़ा बल्लेबाज शून्य पर ही नाबाद रहे। आप भी सोचेंगे की ऐसा कैसे हो गया लेकिन ये इस बार देखने को मिला है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Aug 2022, 10:58 PM IST

cricket joe willis hits century other opening partner was still 0

क्रिकेट मैदान में अनोखी घटना

क्रिकेट मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं होती है जो हमेशा के लिए फैंस के जेहन में बस जाती है। इन घटनाओं को हमेशा याद किया जाता है और शायद कोई कभी भूल भी नहीं पाता है। कई बार रिकॉर्ड ऐसे बन जाते हैं जो तोड़ने मुश्किल हो जाते हैं। खैर इस बार एक ऐसी घटना हुई है जो शायद पहले कभी नहीं हुई थी। इंग्लैंड के क्लब मैच में एक ऐसी घटना हुई जिसे देख सभी हैरान रह गए। इस मुकाबले में हमेशा की तरह दो ओपनर क्रीज पर आए। एक ने शतक लगाया और दूसरा खाता तक नहीं खोल सका। सोचिए जिसने खाता नहीं खोला वो नाबाद रहा। दूसरे खिलाड़ी ने सेंचुरी लगा दी और सामने वाल शून्य के स्कोर पर खड़ा रहा। अब आप सोचिए इस मैच में ऐसा क्या हुआ होगा।

जो विलिस का शानदार प्रदर्शन

दरअसल इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब हॉरशम और हॉर्ले के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जो विलिस ने शानदार शतक ठोका लेकिन उनके साथी ओपनर इस दौरान 0 पर ही नाबाद रह गए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई थी। विलिस ने 103 रन बनाए लेकिन उनके साथ ओपनर अलफ्रेड हायंस 0 पर ही नाबाद रह गए।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं

जो विलिस ने इस बार तूफानी पारी खेली। उन्होंने 9 छक्के और 11 चौकों की मदद से शतक ठोक दिया। विलिस का स्ट्राइक रेट 234 का रहा। सोचिए इस तरह बल्लेबाजी कर रहे रहे बल्लेबाज को देखकर गेंदबाज का क्या हाल हुआ होगा। विलिस की पारी की बदौलत उनकी टीम 7 विकेट से मैच जीत गई। विलिस शतक लगाकर आउट हो गए थे लेकिन अलफ्रेंड हायंस 24 गेंदों में 9 रन ही बना पाए।