2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T-20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाज और गेंदबाज बुरी तरह फेल रहे। अब तीसरे टी-20 मुकाबल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन तीन खिलाड़ियो को बाहर किया जा सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 2 Aug 2022, 1:30 PM IST

ind vs wi 3rd t20 three change indian team rohit sharma Rahul Dravid

कौन होगा बाहर?

वेस्टइंडीज के साथ पहले टी-20 में टीम इंडिया ने 68 रनों से बड़ी जीत हासिल की। दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों मैचों में बल्लेबाजी बिल्कुल फेल रही है। टीम में बदलाव भी किए जा रहे हैं और इस वजह से नुकसान भी हो रहा है। दूसरे टी-20 में तो गेंदबाजी भी खराब रही। आज तीसरा टी-20 मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। दूसरे टी-20 में आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। तीसरे टी-20 में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनिंग में अभी तक सफलता नहीं मिली है।सूर्यकुमार यादव अब मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर सकते हैं। ये बदलाव किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा है। आइए आपको बताते हैं कि तीसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर हो सकते हैं।

1) श्रेयस अय्यर

अय्यर ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन टी-20 में वो फ्लॉप साबित हो रहे हैं। IPL 2022 से टी-20 में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। विंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी वो 10 रन बनाकर आउट हो गए। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही अय्यर टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं। विराट कोहली, केएल राहुल की वापसी होगी तो फिर उनकी जगह खतरे में पड़ जाएगी।

दीपक हुडा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अय्यर की जगह हुडा को जगह मिल सकती है। हुडा ने अभी तक टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। तीसरे टी-20 में जरूर उन्हें मौका दिया जा सकता है।


2) आवेश खान


टीम इंडिया में आवेश खान को मौके मिल रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज की पारी का अंतिम ओवर आवेश खान ने ही कराया। खान टीम इंडिया को मैच जीता नहीं पाए। पहले टी-20 में रवि बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी की थी। तीसरे टी-20 में दोबारा उनकी वापसी हो सकती है।

अर्शदीप ने अभी तक बहुत प्रभावित किया है लेकिन आवेश खान ऐसा नहीं कर पाए है। आवेश खान को अभी भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।अपनी गेंदबाजी में उनको मिश्रण लाना होगा वरना अगली बार से शायद उनका टीम में चयन भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का अहम बयान सामने आया


3) सूर्य़कुमार यादव

सूर्या के लिए वेस्टइंडीज दौरा अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वनडे सीरीज में वो फ्लॉप रहे थे। दो टी-20 में भी उन्होंने रन नहीं बनाए। रोहित शर्मा के साथ वो ओपनिंग कर रहे हैं। सूर्यकुमार हमेशा से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रहे हैं। इस बार उन्हें ओपन कराया जा रहा है।

तीसरे टी-20 में उनकी जगह शायद ईशान किशन को मौका मिल सकता है। किशन हमेशा से एक ओपनर के रूप में खेलते आ रहे हैं। रोहित के साथ मिलकर वो टीम को अच्छी शुरूआत दे सकते हैं। आज उनका खेलना लगभग तय लग रहा है।

यह भी पढ़ें- क्लब क्रिकेट मैच में ओपनर जीरो रन पर बल्लेबाजी करता रहा लेकिन साथी ओपनर ने शतक जड़ दिया