2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनेश कार्तिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का अहम बयान सामने आया

IPL 2022 से जबरदस्त फॉर्म में दिनेश कार्तिक चल रहे हैं। टीम के लिए एक फिनिशर का रोल काफी अच्छे से वो निभा रहे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले टी-20 में उनका बल्ला जमकर गरजा था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Aug 2022, 7:15 PM IST

salman butt on team india and dinesh karthik former pakistan captain

दिनेश कार्तिक को लेकर बयान

दिनेश कार्तिक इस समय 37 साल के हैं। इस उम्र में क्रिकेटर अपने रिटायरमेंट के बारे में सोचने लगते हैं लेकिन दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में जगह बनाई है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 68 रनों से जीत मिली। इस जीत के नायक दिनेश कार्तिक रहे। उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की। खैर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जो बात कही है कि उससे साफ लग रहा है कि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर निशाना साध रहे हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

सलमान बट ने बड़ा बयान देते हुए कहा, किस्मत है कि दिनेश कार्तिक का जन्म भारत में हुआ है। अगर वो पाकिस्तान में पैदा होते तो वो घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल पाते। कार्तिक इस समय जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी भी अब टीम में अच्छे आ गए हैं। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ इस समय बहुत मजबूत है। एक बेहतरीन टीम अब तैयार हो चुकी है। युवा खिलाड़ियों के पास बहुत टैलेंट है।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं


IPL 2022 में किया था शानदार प्रदर्शन

दिनेश कार्तिक इस समय अलग ही रोल में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के लिए वो बहुत लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उनके साथ जिन क्रिकेटर्स ने शुरूआत की थी उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। कार्तिक टीम इंडिया के कभी नियमित सदस्य नहीं बन पाए। अब टी-20 में उन्हें जगह जरूर मिली है और एक फिनिशर का रोल वो इस समय निभा रहे हैं।

IPL 2022 दिनेश कार्तिक के लिए शानदार रहा था। बैंगलोर को अकेले दम पर कार्तिक ने कई मुकाबले जिताए। इसके बाद भी टीम इंडिया में उन्हें चुना गया। आयरलैंड दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने रन बनाए। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वो रन बना रहे हैं। इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका चयन लगभग तय है।

यह भी पढ़ें- भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 तय समय से 2 घंटे की देरी से शुरू होगा