पांडेय का शतक, इंडिया की पारी-
मनीष पांडेय ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 117 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। मयंक अग्रवाल 36 रन बनाकर आउट हुए वहीं उनके सलामी जोड़ीदार 31 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष ने शतक जमाया। केदार जाधव ने 4 रन बनाए, मनीष को अच्छा साथ दीपक हूडा से मिला जिन्होंने 30 रन बनाए। जलज सक्सेना ने 18 और श्रेयस गोपाल ने नाबाद 12 रन बनाए। इस तरह भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के माइकल नेसर ने 3 विकेट झटके।