9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZA vs INDA 2nd unofficial Test: मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल फिर चमके, ड्रा रहा मुकाबला

न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए के बीच सेडन पार्क में खेला गया दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 26, 2018

NZA vs INDA 2nd unofficial Test

NZA vs INDA 2nd unofficial Test: मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल फिर चमके, ड्रा रहा मुकाबला

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए के बीच सेडन पार्क में खेला गया अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इंडिया-ए ने चौथे दिन स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था और इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल सकारात्मक बिंदु रहे। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला भी ड्रा रहा था। इस सीरीज का तीसरा व आखिरी चार दिवसीय मुकाबला 30 नवंबर से खेला जाएगा।


यंग ने जड़ा था शतक-
इंडिया-ए ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड-ए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड-ए ने विल यंग (123) की शतकीय पारी के दम पर सात विकेट गंवाते हुए अपनी पारी 303 रनों पर घोषित कर दी। इस पारी में यंग के अलावा, थियो वान वोएर्कोम (54) ने भी अहम योगदान दिया। इसके अलावा, टीम का कोई अन्य बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया।


सिराज का अच्छा प्रदर्शन-
इंडिया-ए के लिए इस पारी में मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। सिराज ने 23 ओवरों में 59 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा, रजनीश गुरबानी ने दो विकेट चटकाए और नवदीप सैनी को एक सफलता मिली।


समर्थ की फिफ्टी, मयंक भी चमके-
इसके बाद, इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी में चौथे और आखिरी दिन स्टम्प्स तक दो विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया और इसके साथ ही मैच को ड्रॉ किए जाने की घोषणा कर दी गई। इस पारी में इंडिया-ए के लिए रविकुमार समर्थ (50) ने सबसे अधिक रन बनाए, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन (47) और मयंक अग्रवाल (42) ने भी अहम योगदान दिया। मयंक ने यह रन मात्र 57 गेंदों में 7 चौकों की मदद से बनाए। उन्होंने पिछले मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।