30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: क्या 15 साल बाद फिर दोहराएगा इतिहास, अगर ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान खेलेंगे फाइनल

15 साल बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुक़ाबला खेल सकते है। इसके लिए दोनों टीमों को अपना सेमीफाइनल मुक़ाबला जीतना होगा। पहले सेमीफाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से भिड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Nov 2022, 1:12 PM IST

rohit_toss.png

t20 world cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुक़ाबले खत्म हो गए हैं। ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान ने क्वालीफाई किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 साल बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है। 2007 में जब पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था। तब उस टूर्नामेंट का फाइनल मुक़ाबला इन्हीं दोनों देशों के बीच खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने अपना पहला मुक़ाबला पाकिस्तान से खेला था। इस मुक़ाबले को भारत ने बॉल आउट ले माध्यम से जीता था। उसके बाद भारत ने फाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान को 5 रन से हराया था और पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। 15 साल बाद एक बार फिर ऐसा हो सकता है। इस वर्ल्ड कप में भी भारत ने अपना पहला मुक़ाबला पाकिस्तान से खेला था और उनमें भारत को 4 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

पहले सेमीफाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ऐसे में अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है और दूसरे सेमीफाइनल में अगर भारत इंग्लैंड को मात दे देता है तो 15 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहरा सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता और भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने सेमीफाइनल मुक़ाबले हार जाती है तो 2019 वनडे वर्ल्ड कप की तरह एक बार फिर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ख़िताबी मुक़ाबले के लिए सामने सामने हो सकते हैं।

अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल खेलते हैं तो यह इस साल इन दोनों टीमों के बीच चौथा मुक़ाबला होगा। इससे पहले एशिया कप 2022 में दो बार और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बार ये दोनों टीम आमने सामने आ चुकीं हैं। पिछले तीन मुकाबलों में दो बार भारत और एक बार पाकिस्तान जीता है। अगर पिछले चार मुकाबलों पर नज़र डाली जाये तो दोनों ने दो-दो बार एक दूसरे को हराया है। ऐसे में फ़ाइनल में भी मुक़ाबला कांटे की टक्कर का होगा।

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुक़ाबले
पहला सेमीफाइनल (9 नवम्बर, बुधवार)-
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
दोपहर 1.30 बजे से

दूसरा सेमीफाइनल (10 नवम्बर, गुरुवार)-
भारत vs इंग्लैंड
एडीलेड ओवल
दोपहर 1.30 बजे से