7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ind : 86 साल में केवल 2 मैच ही जीत सकी है टीम इंडिया, बराबरी के लिए कोहली को भूलनी पड़ेगी दोस्ती

भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करना होगा बेहद मुश्किल। अजिंक्य रहाणे के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं लगाया हैं यहां शतक, 86 साल में जीते है मात्र 2 टेस्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:49 PM IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। ये मैच भारत के लिए बेहद अहम होगा। अगर भारत की इस सीरीज को बचाना हैं तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि इसके बाद भारत के पास वापसी के मौके ना के बराबर होंगे। बर्मिंघम टेस्ट में जीती हुई बाजी हारने के बाद अब कोहली ब्रिगेड का लक्ष्य क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले 'लॉर्ड्स' के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने का होगा।

1986 में जिताया था कपिल देव ने -
भारतीय टीम के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रदर्शन की बात की जाए तो भारत का प्रदर्शन यहां बेहद ख़राब रहा है। इस मैदान पर भारतीय टीम ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं और मत्र दो टेस्ट मैच जीते हैं। इस ग्राउंड पर इंग्लैंड ने भारत से 11 मुकाबले जीते है वहीं 4 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे है। लॉर्ड्स में भारत ने पहला मैच 1986 में जीता था। दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। उस मैच में दिलीप वेंगसरकर ने शानदार शतक लगाया था। वेंगसरकर के अलावा कपिल और चेतन शर्मा ने भी गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

लॉर्ड्स मैदान में भारत का हाल -































































































सालविजेताकैसे जीता
1932इंग्लैंड158 रन
1936इंग्लैंड10 विकेट
1946इंग्लैंड10 विकेट
1952इंग्लैंड08 विकेट
1959इंग्लैंड08 विकेट
1967इंग्लैंडपारी और 124 रनों से
1971टेस्ट ड्रॉ
1974इंग्लैंडपारी और 285 रनों से
1979टेस्ट ड्रॉ
1982इंग्लैंड07 विकेट
1986भारत05 विकेट
1990इंग्लैंड247 रन
1996टेस्ट ड्रॉ
2002इंग्लैंड170 रन
2007टेस्ट ड्रॉ
2011इंग्लैंड196 रन
2014भारत95 रन

रहाणे के शतक से 2014 में जीता था भारत -
इसके बाद भारत ने 28 साल बाद वर्ष 2014 में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यहां टेस्ट मैच जीता। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 95 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। रहाणे के अलावा मुरली विजय (95) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इस मैच में इशांत ने 7 विकेट चटकाए थे वहीं भुवनेश्वर कुमार ने ६ विकेट चटकाए थे।