31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने ICC ODI रैंकिंग में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया

इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत के बाद टीम इंडिया को बहुत फायदा मिला है। ICC की ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर आ गई है। पाकिस्तान को टीम इंडिया तगड़ा झटका दिया है। टीम इंडिया के प्वाइंट्स अब काफी आगे पहुंच गए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jul 2022, 2:33 PM IST

india has overtaken pakistan in the icc odi team ranking ind vs eng

पाकिस्तान को झटका

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हरा दिया। ये जीत टीम इंडिया के लिए शानदार रही। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया और ये अच्छा निर्णय रहा। इंग्लैंड की टीम 110 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया ने आसानी से ये लक्ष्य हासिल कर लिया। खैर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में जीत का फायदा मिला है। अब टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर आ चुकी है। भारत के पास 108 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। इस मैच से पहले भारत के पास 105 प्वाइंट्स थे और टीम इंडिया चौथे नंबर पर थी। बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ है।


आपको बता दें न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। पाकिस्तान पिछले महीने ही भारत से आगे निकला था। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत को चौथे स्थान पर धकेल दिया था। पाकिस्तान की टीम ज्यादा समय तक तीसरे नंबर पर नहीं रह पाई। टीम इंडिया ने अपने ही अंदाज में पाकिस्तान को पीछे कर दिया।

यह भी पढ़ेंं- इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने किया 250 का आंकड़ा पार, हासिल किया नया मुकाम


टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये हैं कि अभी इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच और खेलने हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। इस लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया को फायदा होगा और रैंकिंग में नीचे गिरने के चांस कम है। हालांकि अगर भारत अगले दोनों वनडे मुकाबले इंग्लैंड से हार गया तो फिर चौथे स्थान पर खिसक जाएगा। पाकिस्तान फिर से चौथे स्थान पर आ जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल