5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India World Cup Squad 2023: 2011 के वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलने पर रोहित शर्मा ने ऐसे किया था विरोध, पुराना ट्वीट वायरल

India ODI World Cup Squad 2023: चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और कप्‍तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी बीच रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब रोहित शर्मा को 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Sep 2023, 4:05 PM IST

rohit-sharma_1.jpg

India ODI World Cup Squad 2023: बीसीसीआई के मुख्‍य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए आज मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार क्रिकेट के महाकुंभ में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है तो स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उपकप्‍तान बनाया गया है। इसी बीच रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब रोहित शर्मा को 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था।


दरअसल, रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप 2011 की भारतीय टीम में मौका नहीं मिला था। जिसके बाद उन्होंने अपनी निराशा को ट्वीट के माध्‍यम से जाहिर की थी। रोहित शर्मा ने उस दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि विश्‍व कप टीम का हिस्सा नहीं बनने से काफी निराश हूं। मुझे आगे की तरफ देखना चाहिए, लेकिन ये मेरे लिए एक बड़ा झटका है। आपकी इस पर क्या राय है।

वनडे के दिग्‍गज खिलाड़ियों में से एक हैं रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की गिनती मौजूदा दौर में दिग्‍गज बल्लेबाजों में होती है। 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्‍हें बतौर सलामी बल्‍लेबाज टीम में शामिल किया गया था। उसके बाद से उन्‍होंने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। एकदिवसीय क्रिकेट में वह सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप में 50 लाख के पार पहुंचे भारत-पाक मैच टिकट के दाम, BCCI पर उठे सवाल


कुछ ही दिन में ये भूल जाएंगे लोग

बता दें कि इस बार वर्ल्‍ड कप की कमान रोहित शर्मा के ही हाथ में है। टीम इंडिया का ऐलान करते समय वह यह भी अच्‍छे से जानते होंगे कि चयन नहीं होने पर दावेदार खिलाडि़यों पर क्‍या गुजरती है? यही वजह है कि उनका पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिनों में ही लोग इसे भी भूल जाएंगे।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के लिए किया टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, देखें पूरी टीम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल