4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

185 रन और 4 विकेट: अर्जुन तेंदुलकर के फ्लॉप होने पर इस खिलाड़ी ने संभाला गेंद-बल्ले से मोर्चा

India Under 19 tour of Sri Lanka, 2018; अर्जुन तेंदुलकर भले ही गेंद और बल्ले से फ्लॉप हो गए हों लेकिन टीम इंडिया के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने टीम को अच्छी स्थिति में पंहुचा दिया है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 19, 2018

india u-19 vs srilanka u-19

185 रन और 4 विकेट: अर्जुन तेंदुलकर के फ्लॉप होने पर इस खिलाड़ी ने संभाला गेंद-बल्ले से मोर्चा

नई दिल्ली। भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच चल रहे पहले यूथ टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 11 गेंदे खेलकर बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा दिया है। अर्जुन भले ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हों लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए 345 रनों की लीड ले ली है। टीम इंडिया के आयुष बडोनी ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया है। पहले उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट झटके उसके बाद उन्होंने बल्ले से नाबाद 185 रन बनाए।


आयुष का बल्ले से प्रदर्शन-
आयुष ने बल्लेबाजी करते हुए 205 गेंदों में नाबाद 185 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायड़े ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी की मदद से इंडिया अंडर-19 ने 589 रनों का विशाल टारगेट पा लिया। इस स्कोर के साथ भारत ने श्रीलंका पर पहली इनिंग में 345 रनों की बढ़त ले ली है।


आयुष की गेंदबाजी-
आयुष ने शानदार गेंदबाजी भी की है। उन्होंने श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को चलता किया है। जिसकी मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका को 244 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। उन्होंने 9.3 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। उनके अलावा हर्ष त्यागी ने भी 4 विकेट झटके। अर्जुन तेंदुलकर को 1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर फ्लॉप, 11 गेंद खेलकर नहीं खोल सके खाता- देश के इस बेटे ने बढ़ाया मान
अर्जुन का अबतक का प्रदर्शन-
बल्लेबाजी में अर्जुन ने 11 गेंदों का सामना करके 0 रन बनाए हैं। हालाकि अर्जुन ने गेंदबाजी में अपने दूसरे ही ओवर में अपने करियर का पहला विकेट चटकाया था। कोलंबो के नॉनड्स्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान अनुज रावत ने मैच का पहला ओवर अर्जुन तेंदुलकर को दिया। अपने स्पैल के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद अर्जुन ने श्रीलंका के बल्लेबाज कामिल मिसारा को एलबीडब्लयू आउट किया था ।