मैच का हाल -
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को हर्ष त्यागी और आयुष बडोनी के 4-4 विकेटों के दम पर ऑल आउट किया। श्रीलंका के लिए पसिन्दु सूरियाबंडारा 69 रनों की पारी खेली थी। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायड़े ने 160 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली। इसके बाद 4 विकेट लेने वाले आयुष बडोनी 205 गेंदों में 185 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। भारतीय टीम 589 रनों पर ऑल आउट हो गई है। श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाज एस सेनारत्ने रहे हैं, उन्होंने भारतीय टीम के 6 विकेट चटकाए हैं।