
शार्दुल ठाकुर की खुशियों को लगी किसकी नजर, जो डेब्यू मैच में ही उनके साथ घट गई अनहोनी
नई दिल्ली। अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदों को लेकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिए मैदान पर उतरे शार्दुल ठाकुर का उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में केवल 10 गेंद फेंकने के बाद ही शार्दुल को चोटिल होकर मैदान से लौटना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में 10वीं गेंद फेंकने के दौरान शार्दुल को कमर से नीचे दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद भारतीय टीम के फीजियो पैट्रिक फारहाट ने शार्दुल की चोट की जांच की। भारत ने शार्दुल के चोटिल होने के कारण स्पिन गेंदबाजों को जल्द गेंदबाजी सौंपी। भरता मैच में अच्छी स्थित में बना हुआ है।
शार्दुल को लौटना पड़ा ड्रेसिंग रूम-
इस बीच, कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे और कुछ देर बातचीत के बाद शार्दुल को ड्रेसिंग रूम की ओर जाते देखा गया। शार्दुल के लिए यह बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं है। उनका यह अपने आप को टेस्ट क्रिकेट में साबित करने का पहला मौका था। पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने शार्दुल को मौका न देकर अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को तरजीह दी थी। शार्दुल आज मैदान पर नहीं उतरेंगे। वह स्कैन के लिए गए थे। पूरे मैच में उनके खेलने या न खेलने पर फैसला स्कैन्स देखने के बाद लिया जाएगा।
एशिया कप में भी हुए थे चोटिल-
उल्लेखनीय है कि शार्दुल को इससे पहले भी सितम्बर में एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान इसी प्रकार दर्द की शिकायत हुई थी और उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। एशिया कप में वह केवल एक मैच खेल पाए थे। उनको हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ मैच में 41 रन देकर कोई भी विकेट नहीं लिया था। वह एशिया कप में इस मैच के बाद भारत लौट आए थे। उनकी जगह टीम में दीपक चाहर को शामिल किया गया था।
Published on:
12 Oct 2018 02:06 pm
