4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Afghanistan Test: चोट के चलते बाहर हुए साहा तो इस खिलाड़ी को किया जा सकता है शामिल

14 जून से बेंगलोर में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल है।
2 min read
Google source verification
saha

India vs Afghanistan Test: चोट के चलते बाहर हुए साहा तो इस खिलाड़ी को किया जा सकता है शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का सफर थम चुका है। भारत समेत दुनिया की अन्य टीमें भी अब अपनी आगामी सीरीजों की तैयारी में जुट चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में खेलेगी। लेकिन बेंगलोर में 14 जून से होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इस टेस्ट मैच के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोटिल हो चुके है। हालांकि अभी इस मैच में अभी तकरीबन 15 दिन का समय बाकी है। लेकिन यदि तब तक साहा फिट नहीं होते है तो दिनेश कार्तिक या पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है।

दूसरे क्वालीफायर मैच में लगी थी चोट-
आपको बता दें आईपीएल 11 में हैदराबाद सनराइजर्स की टीम में शामिल रिद्धिमान साहा को दूसरे क्वालीफायर मैच के दौरान चोट लगा था। इस चोट के कारण ने फाइनल मैच नहीं खेल सके थे। फिलहाल साहा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। उनकी चोट पर बोर्ड की ओर से यह जानकारी सामने आई है कि उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

अंगूठे में लगी है चोट-
आईपीएल में साहा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालीफायर में विकेटकीपिंग के दौरान उनको अंगूठे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में नहीं उतरे थे। बीसीसीई ने बयान जारी कर बताया है कि साहा की चोट की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर बारीक निगाह रखेगी।

दिनेश या पार्थिव को मिल सकता है मौका-
साहा को 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में शुरू हो रहे टेस्ट मैच की टीम में चुना गया है। साहा टीम में इकलौते विकेटकीपर हैं। अगर वह बाहर होते हैं तो दिनेश कार्तिक या पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इन दोनों में दिनेश कार्तिक का पलड़ा भारी है। कारण कि कार्तिक ने आईपीएल के दौरान बेहतरीन विकेटकिपिंग के साथ-साथ रन भी खूब बनाए है।